प्रतापगढ़: भग्गू पिपरतली में प्रेम प्रसंग की आशंका में कलयुगी पति ने पत्नी की हत्या की
मांधाता थाना क्षेत्र के पूरे भग्गू पिपरतली में पति श्रवण कुमार ने प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी सुनीता पटेल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और आला कत्ल बरामद कर लिया। एएसपी शैलेंद्र लाल शुक्रवार सुबह 7.30 बजे मामले की जानकारी दी,उन्होंने बताया की मामले की जांच जारी है।