गुमला: नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपितों को 20-20 साल की सजा*
Gumla, Gumla | Feb 18, 2026 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चार सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो गुमला संजीव भाटिया की अदालत ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपितों धोधरा निवासी अशोक उरांव व अरविंद टोप्पो को 20-20 साल की सजा सुनाई। इसके अलावा 50-50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। घटना 31 मई 2023 की है। घटना के दिन पीड़िता अपने सहेलियों के साथ एक शादी समारोह में गई थी।