सिरोही: गायत्री शक्तिपीठ में सर्वपितृ अमावस्या पर 30 परिवारों ने सामूहिक तर्पण-पिंडदान किया, पूर्वजों का किया स्मरण
Sirohi, Sirohi | Oct 10, 2026 सिरोही शहर के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर सर्व समाज का सामूहिक तर्पण-पिंडदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 30 परिवारों ने भाग लेकर विधि-विधान से अपने पूर्वजों को जल अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के साथ पितरों का स्मरण कर उनके प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त