सारठ: कालीजोत निवासी ने CO केसीएस मुंडा से की पैतृक जमीन पर जबरन घर बनाने की शिकायत, निर्माण कार्य में रोक लगाने की भी मांग की
Sarath, Deoghar | Jun 19, 2026 कालीजोत निवासी अब्दुल रहीम ने शुक्रवात दोपहर 2 बजे सारठ CO केसीएस मुंडा से पैतृक जमीन पर जबरन घर बनाने की शिकायत व निर्माण कार्य रोकने की मांग की। बताया कि पैतृक जमीन पर गांव के जमारुद्दीन मियां वगैरह द्वारा जबरन घर बनाने से मना करने पर गाली गलौज व मारपीट के लिए उतारू हो जाते हैं। CO ने पुलिस को निर्माण कार्य रोकने व जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है