चित्रकूट जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर ऐसे में उफरौली गांव में बने रपटे के ऊपर बरसाती नाले का पानी बहने की वजह से एक प्रसूता महिला को चारपाई में लेटाकर रस्सी के सहारे रपटे को पार करने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है । मामला रामनगर विकासखंड के उफरौली गांव का है जहां दशरथ नाले पर बना रपटा इन दिनों भारी बरसात के चलते रपटे के ऊपर तीन मीटर ऊपर से पानी बह रहा है जिसके चलते आधा दर्जन से ज्यादा गांव का आवागमन बाधित हो गया है ऐसे में उफरौली गांव की रहने वाली प्रसूता महिला रागनी पत्नी रवि को अचानक प्रसव पीड़ा हो गया जो रपटे के ऊपर से पानी बहने की वजह से गांव तक एंबुलेंस नहीं जा सकती थी जिसके चलते प्रसूता महिला के परिजनों महिला को चारपाई में लेटाकर रस्सी के सहारे जान जोखिम में डालकर रपटे को पार करने के लिए मजबूर हो गए है जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है जिससे वायरल वीडियो ने गांव के विकास पर सवाल खड़े कर दिए है फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है