सतना-देवेंद्रनगर मेमू ट्रेन का ट्रायल रन, 24 अक्टूबर से संचालन की उम्मीद
सतना रेलवे स्टेशन से देवेंद्रनगर रेलवे स्टेशन के बीच मेमू ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। ट्रायल रन के बाद अब 24 अक्टूबर से सतना-देवेंद्रनगर के बीच नियमित मेमू ट्रेन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रेन सेवा शुरू होने से पन्ना जिले के देवेंद्रनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सतना आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस रेल सेवा का इंतजार कर रहे यात्रियों में ट्रेन संचालन को लेकर उत्साह है।
Panna, Panna | Oct 18, 2026