इटावा: पुलिस लाइन मीटिंग हॉल में लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम व एसएसपी की अध्यक्षता में की गई मीटिंग
Etawah, Etawah | Mar 17, 2024 पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में रविवार दोपहर लोकसभा निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने को लेकर मीटिंग की गई। मीटिंग हॉल में डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मीटिंग करते हुए संबंधित अधिकारियों को मतदान को सकुशल संपन्न कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए।