बिहार: रामचंद्रपुर बाजार समिति के पास मिला अधजला शव, शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस करा रही अंतिम संस्कार
Bihar, Nalanda | Apr 27, 2026 बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित बाजार समिति के पास बुधवार की सुबह मिल शव का सोमवार की दोपहर 12 बजे तक पहचान नही हुआ। पुलिस द्वारा शव को अंतिम संस्कार के लिए लेजाया गया है। बताते चले कि बुधवार की सुबह रामचंद्रपुर स्थित बाजार समिति के पास एक अधेड़ का अधजला शव मिला था। शव की पहचान के लिए मरचुरी में रखा गया था मगर पहचान नही हो पाया है।