प्रतापगढ़: देवगढ़ क्षेत्र में दाल-बाटी खाने के बाद एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, जिनमें 5 बच्चे शामिल हैं
जिले के देवगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक ही परिवार के सात लोग भोजन करने के बाद अचानक बीमार हो गए। सभी ने खुट्टगढ़ गांव के आडावेला पाड़ा में आयोजित नोत कार्यक्रम के बाद बने भोजन का सेवन किया था। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में रात को दाल-बाटी बनाई गई थी, जिसे अगले दिन दोपहर में परिवार के सदस्यों ने दोबारा खाया। भोजन करने के करीब एक से दो घंटे के भीतर ही स