बड़ी सादड़ी: बड़ीसादड़ी: बोरखेड़ा में रोशनी राजीविका महिला समिति की आमसभा का आयोजन
बड़ीसादड़ी उपखंड की बोरखेड़ा ग्राम पंचायत में शनिवार को रोशनी राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति किरतपुरा की आमसभा हुई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से समिति के नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने को कहा।