जमुई: विश्व पर्यावरण दिवस पर कोर्ट परिसर में पौधारोपण, मंत्री श्रेयसी सिंह ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाया पौधा
Jamui, Jamui | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे जमुई कोर्ट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया।