सोमवार को 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समूचा ऊंचकागाव क्षेत्र तिरंगे के गौरवशाली रंगों और देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया। सरकारी कार्यालयों से लेकर निजी संस्थानों और शिक्षण केंद्रों तक, हर तरफ 'आन-बान और शान' के साथ तिरंगा फहराया गया।