चास: बोकारो में 'हम आपको सुनते हैं' लोक संवाद, उपायुक्त ने सुनीं जन समस्याएं, त्वरित निपटारे के निर्देश
Chas, Bokaro | Jun 19, 2026 बोकारो जिला प्रशासन के "हम आपको सुनते हैं..." लोक संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, पेयजल, सड़क, बिजली, आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें रखीं।