पीरो: पीरो व चरपोखरी में खेत हड़पने वाले विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, किया गया पुतला दहन
Piro, Bhojpur | Apr 13, 2026 तरारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों के गुस्से का ज्वालामुखी फूट पड़ा है। आरोप है कि तरारी के विधायक विशाल प्रशांत द्वारा जल-जीवन-हरियाली योजना के नाम पर 60 किसानों के खेतों में जबरन तालाब खुदवाकर जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इस कथित मनमानी के खिलाफ तरारी प्रखंड मुख्यालय पर पिछले 20 दिनों से माले के नेतृत्व में लगातार धरना जारी है।