महागामा (गोड्डा):मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महागामा के हटिया चौक स्थित श्री श्री 1008 रामेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में 14 जनवरी की रात करीब 8 बजे खिचड़ी महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त मंदिर परिसर पहुंचे और श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर मे