मौदहा: परेहटा में श्री बजरंग धाम में रामकथा के दौरान तपस्या का बताया महत्व, रात में रासलीला ने मोहा मन
बिना तपस्या और परिश्रम के कुछ भी हासिल नहीं होता। यदि बिना मेहनत के कुछ प्राप्त भी हो जाए तो वह अंततः दुख का कारण बनता है। तपस्या ही मनुष्य में पात्रता विकसित करने का मार्ग प्रशस्त करती है। यह उद्गार ग्राम परेहटा स्थित श्री बजरंग धाम में चल रहे 11 कुंडीय महायज्ञ के दौरान श्रीराम कथा सुनाते हुए कथा व्यास लोकेंद्र दास महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि तपस्