विधायक सूरतगढ़ डूंगरराम गेदर ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय 2 जेएसडी और 3 एलसीबी का निरीक्षण किया। 2 जेएसडी में जर्जर कक्षा-कक्ष देखकर उन्होंने शिक्षा विभाग व रमसा से बजट आवंटन की बात कही। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे निरीक्षण के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण गोयल, शंटी बंसल, आईटी सेल के रवि गोयल व इंद्रजीत सिंह रंधावा मौजूद रहे।