छतरपुर: पाटादोहर में बाल विवाह की तैयारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बीडीओ ने शादी रुकवाकर दोनों नाबालिगों को किया रेस्क्यू
छतरपुर प्रखंड के हुलसम पंचायत के पाटादोहर गांव में गुरुवार को हो रहे बाल विवाह को प्रशासन ने समय रहते रोक दिया। बीडीओ आशीष कुमार साहू ने छतरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर सुशील उरांव के सहयोग से कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़का और लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर थाना लाया। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को जिला बाल संरक्षण कार्यालय भेजा जा रहा है। बीडीओ आशीष