कायमगंज: गांव नगला दमू स्थित बघार में दोस्त के साथ नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला दमू गांव में शुक्रवार को बघार में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। किशोर को डूबता देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर किशोर को बाहर निकाला। परिजन उसे ई-रिक्शा से सीएचसी नवाबगंज लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।