बूंदी: जिला प्रशासन ने दलदल से निकलने में युवती की मदद की, विवाह सामाजिक संस्थाएं बनीं गवाह
Bundi, Bundi | Nov 23, 2024 जिला प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं एवं बाल कल्याण समिति द्वारा जिले की एक युवती की देह व्यापार के दलदल से निकलने में मदद करते हुए युवती का युवक के साथ विवाह कराया। युवती ने जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा से देह व्यापार को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर जीवन शुरू करने की गुहार लगाई थी। इस पर शनिवार दोपहर 12:15 बजे युवती का प्रशासन ने रामनगर में विवाह कराया गया।