देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को टिहरी के चंबा से और दूसरे को पटेलनगर क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूट की रकम के 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कुल 2 लाख 20 हजार रुपये बरामद हो चुके हैं। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
#uttarakhandexclusive #CrimeNews