प्रतापगढ़: गोवंश अवशेष प्रकरण को लेकर प्रतापगढ़ में बाजार सुबह से बंद, हिंदू समाज का प्रदर्शन जारी, अनिश्चितकालीन धरना शुरू
प्रतापगढ़ शहर में धार्मिक स्थल के समीप गाय के बछड़े का सिर मिलने की घटना को लेकर जनआक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। गौरतलब है कि 13 जून को शहर के नई आबादी में गाय के बछड़े का सिर मिला था। मामले में दो दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों के आह्वान पर सोमवार को प्रतापगढ़ शहर बंद रहा। सुबह से ही शहर