राजपुर: राजपुर थाना के चौकीदार रितेश पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत
Rajpur, Buxar | Apr 7, 2026 राजपुर थाना के चौकीदार रितेश पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रितेश (30वर्ष) बाइक से सासाराम की तरफ जा रहा था। रोहतास जिले की सीमा में जैसे ही वह कोचस से आगे बढ़ा। सासाराम पथ पर सेमरियां छलका के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।सड़क पर गिरने के कारण सिर में गहरी चोट आई।