कंडाघाट: सोमवार को भाजपा मंडल कंडाघाट ने कंडाघाट बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली, लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग
पूरे देश में भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल रही है दो दिन तक यह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसके चलते सोमवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र के कंडाघाट मंडल में अध्यक्ष मदन ठाकुर की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कंडाघाट से कंडाघाट बाजार तक यह यात्रा निकाली गई। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।