कंडाघाट: चायल होटल एसोसिएशन ने मंगलवार को वन विभाग के साथ मिलकर पर्यटन नगरी चायल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया
चायल होटल एसोसिएशन ने मंगलवार को पौधारोपण का आयोजन किया, जिसमें लगभग 150 पौधे बान, मलूक और देवदार के रोपे गए। इस कार्यक्रम में चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा और वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए यह पौधारोपण किया गया।