कंडाघाट: 17 अगस्त को कंडाघाट में खण्डस्तरीय गुग्गामाड़ी मेला होगा आयोजित, दंगल रहेगा आकर्षण का केंद्र, नामी पहलवान लेंगे भाग
रविवार 17 अगस्त को कंडाघाट का खंडस्तरीय मेला गुग्गामाड़ी का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में आकर्षण का केंद्र दंगल होगा जिसमें हिमाचल, हरियाणा और पंजाब के प्रसिद्ध पहलवान भाग लेंगे। सबसे पहले गुग्गामाड़ी मंदिर में रविवार सुबह 10 बजे पूजा अर्चना की जाएगी इसके बाद ध्वज यात्रा 3 बजे शाम के समय निकाली जाएगी।