मुज़फ्फरनगर: साईं धाम मंदिर के सामने टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा, पूछताछ जारी
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साईं धाम मंदिर के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक टावर की चोटी पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक युवक को समझाया-बुझाया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक टावर पर किस वजह से चढ़ा था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।