मुज़फ्फरनगर: भोपा रोड पर छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर पिछड़े समाज के लोगों को आगामी चुनाव में मतदान के लिए किया जागरूक
नई मंडी क्षेत्र स्थित भोपा रोड पर सोमवार को मुजफ्फरनगर के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली के माध्यम से सड़क किनारे फुटपाथ पर रहने वाले पिछड़े समाज के लोगों को आगामी 19 अप्रैल को होने वाले निर्वाचन में मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने पिछड़े समाज के मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया।