मुज़फ्फरनगर: मिमलाना रोड पर पूर्व सभासद से दबंगों ने मारपीट व धारदार हथियार से किया हमला, पीड़ित ने थाना कोतवाली पहुंच लगाई गुहार
मिमलाना रोड पर मामूली कहासुनी में दबंगों ने पूर्व सभासद याकूब मेंबर के साथ मारपीट व धारदार हथियार से हमला किये जाने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में पूर्व सभासद सहित परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर नगर कोतवाली थाने पहुंचा जहाँ पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।