मुज़फ्फरनगर: नई मंडी थाना क्षेत्र के ए टू जेड रोड स्थित सैनिक विहार दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर हुई लाखों रुपए की चोरी
नई मंडी थाना क्षेत्र के A2Z रोड स्थित सैनिक विहार में स्क्रैप व्यापारी शिवम के मकान पर अज्ञात चोरों के द्वारा दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर 5 लाख रुपए की नगदी एवं मकान में रखे जेवरात चोरी कर ले गए। जैसे ही मकान मालिक अपने घर पर पहुंचा तो उसने सारा सामान बिखरा हुआ देखा तो तुरंत ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई।