नुआंव: महरथां पुल के समीप बाइक सवार तीन युवकों को कुछ लोगों ने मारपीट कर किया गम्भीर रूप से घायल अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
Nuaon, Kaimur | May 5, 2024 रविवार की शाम महरथां पुल के समीप बाइक सवार तीन युवकों को कुछ लोगों ने बाइक रोकवाकर मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव में पहुंचाया गया है ।जहां घायलों का इलाज डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा। घायल ,प्रदीप कुमार ,रोहन कुमार, प्रमोद कुमार अखिनी गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। जो नुआंव से अपने गांव जा रहे थे।