जहानाबाद: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परसबिगहा थाना पुलिस ने कांड के फरार अभियुक्त जयप्रकाश पासवान, पिता नंद पासवान, निवासी परसबिगहा, के घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की। अभियुक्त को शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।