बाबई: गनेरा में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को फरियादी चम्पालाल पिता सिब्बू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी राजेश ओर राकेश ने फरियादी से ग्राम गनेरा में फरियादी के घर सामने फरियादी से गाली गलौज कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच मे लिया।