बाबई: नयाचुरना में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को फरियादी मुकेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी जगदीश ने उसके साथ ग्राम नयाचुरना में रोड पर गाली-गलौज कर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।