बाबई: आंचलखेड़ा में 20 वर्षीय युवक ने घर मे फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने किया मर्ग कायम
पुलिस के मुताबिक रविवार सोमवार की दरमियानी रात आंचलखेड़ा मे एक 20 वर्षीय युवक ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का नाम मोहित पिता विमल बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। युवक ने किन कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है इसका कारण अभी स्पष्ट नही हुआ पुलिस मामले की जांच कर रही।