पीरटांड: बालमुकुंद फैक्ट्री में मजदूर छंटनी के विरोध में धरना जारी, भाकपा माले ने प्रबंधन को दी चेतावनी
चतरो स्थित बालमुकुंद फैक्ट्री द्वारा मजदूरों की अवैध छंटनी के विरोध में भाकपा माले और असंगठित मजदूर मोर्चा का धरना मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान अगुवाई कर रहे लोगों ने मंगलवार को 12 बजे फैक्ट्री प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी।वक्ताओं ने कहा कि बालमुकुंद फैक्ट्री का जीएम और मैनेजमेंट लोकल लोगों को परेशान करता है।