बाईपास चौराहे पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर अव्यवस्थित खड़ी बसों के खिलाफ गुरुवार को यातायात पुलिस ने कार्रवाई की। सरकारी बसें सवारी भरने के लिए गलत तरीके से खड़ी हो जाती थीं, जिससे जाम लगता था। दोपहर करीब 3 बजे प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में टीम ने बसों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और चालकों को चेतावनी दी।