नीम चक बथानी: जगजीवनपुर गांव से पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के जगजीवनपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।इसकी जानकारी देते हुए नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जगजीवनपुर गांव से हत्या के प्रयास मामले के आरोपी दिनेश राजवंशी उर्फ कमलेश राजवंशी तथा शराब मामले के पूर्व के आरोपी नगीना मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है