रायबरेली: कटरा जनेवा में गर्भवती महिला के साथ पुलिस ने की अभद्रता, युवक ने दहशत में खाया जहरीला पदार्थ, इलाज जारी
मंगलवार शाम 6:00 बजे के आसपास गर्भवती महिला के साथ पुलिस के द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया। जिससे दहशत में आकर आरोपित युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। युवक को एक प्रेम प्रसंग के मामले में पुलिस गिरफ्तार करने के लिए गई थी। युवक के ना मिलने पर घर में बहन के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया।