रायबरेली: खालेगांव में घर के बाहर खेल रहे 7 वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने काटा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
बछरावां थाना क्षेत्र के,खालेगांव में घर के बाहर खेल रहे,एक 7 वर्षीय बालक को जहरीले सांप के काटने पर ,मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।जिला अस्पताल चौकी की पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।