रायबरेली: रायबरेली में बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड ग्रुप द्वारा लगाया गया आरोग्य शिविर, मजदूरों ने कराया हेल्थ चेकअप
मंगलवार सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड ग्रुप के द्वारा आरोग्य सिविर का आयोजन कराया गया। जिसमें मजदूर, राजगीर, मिस्त्री ने अपना स्वास्थ्य चेकअप करा कर लाभ उठाया। तथा बीमारी संबंधित दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। रायबरेली एम्स के विभिन्न डॉक्टर के द्वारा चेकअप किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में हेल्थ चेकअप किया गया।