रायबरेली: मिर्जा का पुरवा के दिव्यांग को मवेशी बांधने को लेकर आए दिन होता है विवाद, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
22 अक्टूबर 2024 समय 2:45 पर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्जा का पुरवा के रहने वाले राममिलन दिव्यांग युवक ने 70 किलोमीटर ट्राई साइकिल चलाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।पीड़ित दिव्यांग युवक का कहना है कि पड़ोसी के द्वारा मवेशी बांधने को लेकर आए दिन विवाद किया जाता है जिससे उसे आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।