कोईलवर: गीधा थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल के गेट के पास से अंडा दुकानदार को गांजा के साथ किया गिरफ्तार
गिघा थाना से महज कुछ ही दूरी पर इंडियन ऑयल के गेट के पास एक अंडा दुकान में छापेमारी कर पुलिस ने 26 ग्राम गांजा के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष उमूस सलमा ने शुक्रवार की रात्रि 8:00 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी कर दुकानदार गिधा गांव निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।