कोईलवर: सकड़ी बाजार पर ज्वेलरी दुकान के सटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने की चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
थाना क्षेत्र के सकड़ी बजार पर कल्याणी ज्वेलर्स के सटर तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा सोने चांदी सहित नगदी की चोरी की गई है। दुकान मालिक आरा नगर थाना के रौजा मूहल्ला वार्ड नंबर 28 निवासी स्वर्गीय शंकर शाह के पुत्र मनोज कुमार गुप्ता ने गुरुवार को दोपहर 3:00 के करीब कोईलवर थाने में एक आवेदन देकर चोरी के सामान की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।