कोईलवर: महादेव चक सेमरिया प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस
कोईलवर प्रखंड के महादेव चक सेमरिया प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को दिन के 2:00 बजे मनाया गया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र शर्मा ने किया। संचालन मानवाधिकार आयोग की कार्यकर्ता मंजू कुमारी ने किया। कार्यक्रम में बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ वक्ताओं डॉ बाबासाहेब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।