कोईलवर: बिशुनपुर बालू घाट से अवैध खनन में शामिल दो ट्रैक्टरों को चांदी थाने की पुलिस ने किया ज़ब्त
कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर बालू घाट से अवैध खनन में शामिल दो ट्रैक्टरों को चांदी थाने की पुलिस ने जब्त किया है ।इस संबंध में चांदी थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने गुरुवार की शाम 7:00 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की है।