जगदलपुर: सर्व आदिवासी समाज के कार्यालय में आदिवासी समाज ने प्रेसवार्ता की, कहा- आदिवासियों की आवाज दबाने का किया जा रहा है प्रयास
सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने आज शनिवार को दोपहर 3 बजे सर्व आदिवासी समाज के कार्यालय में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न गम्भीर मुद्दों और मांगों को लेकर शासन प्रशासन से साफ साफ बात करने की बात प्रेसवार्ता में कही है। प्रेसवार्ता में सर्व आदिवासी समाज के बस्तर जिला अध्यक्ष गंगा नाग ने कहा कि बस्तर में परिस्थितियां लगातार विषम होती जा रही है।