बक्सर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामले निपटे, सुलह से ₹4 करोड़ 76 लाख की समझौता राशि का हुआ निपटारा
Buxar, Buxar | Sep 13, 2025 जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के तत्वावधान में वर्ष 2025 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार हर्षित सिंह ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न वाद के 1909 मामले का निपटारा कराया गया।