बक्सर: नगर में तीन विद्युत उपभोक्ताओं पर अवैध रूप से बिजली उपयोग करने पर एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | Sep 13, 2025 विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न मोहल्ले में विद्युत चोरी के विरोध में जांच अभियान चलाया. इस दौरान तीन लोगों को वैध कनेक्शन होने के बावजूद बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते हुए पाया गया. जिन पर विद्युत चोरी करने के धाराओं के तहत नगर थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया गया है.