विदिशा नगर: जलगंगा अभियान: नगर पालिका ने शहर में 6 स्थानों पर वाटरकूलर और टंकी की व्यवस्था की, जलप्रभारी ने देखी व्यवस्था
शहर में भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका विदिशा के माध्यम से अलग-अलग छह स्थानों पर वाटर कूलर और पानी की टंकी रखवाई गई है। जिनमें रामलीला चौराहा, अहमदपुर चौराहा, पीतल मिल चौराहा, कलेक्ट्रेट और अन्य जगह शामिल है, सोमवार दोपहर 2 बजे नगर पालिका के जल प्रभारी रामप्रसाद जायसवाल ने बताया कि जल गंगा अभियान के माध्यम से यह व्यवस्था की गई है।